news in hindi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
news in hindi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 8 जुलाई 2020

सेना ने फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत 89 सोशल साइटों पर लगाया बैन, जल्‍द शुरू होगी अफसरों, जवानों की चेकिंग

इंडियन आर्मी ने कहा डिलीट करें फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट, 15 जुलाई के बाद होगी चेकिंग । इंडियन आर्मी ने सभी अफसरों और जवानों को हिदायत दी है कि वह फेसबुक , इंस्टाग्राम सहित कुछ और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में अपने अकाउंट डिलीट करें। इसमें साफ यह भी कहा गया है कि अकाउंट डिलीट करना होगा, सिर्फ डीएक्टिवेट करने से काम नहीं चलेगा। जो साइट्स पूरी तरह बैन की गई हैं उसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम के अलावा करीब 89 साइट्स हैं। इसमें वी चैट, वाइबर, जूम, ट्रू कॉलर, पबजी, क्लब फैक्ट्री, टिंडर, डेली हंट, हंगामा, सॉन्ग्स डॉट पीके भी शामिल है। वट्स ऐप, टेलिग्राम, सिगनल, यू ट्यूब, ट्विटर, कोरा, लिंकडन का लिमिटेड इस्तेमाल किया जा सकता है। यूट्यूब, ट्वीटर, कोरा के लिए कहा गया है कि सिर्फ जानकारी लेने के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें अपनी तरफ से कुछ भी अपलोड नहीं किया जा सकता। #IndianArmy #IndianArmy

किसके नाम हैं वरना, फॉर्च्यूनर, ऑडी, किसने कराईं फाइनेंस, पढ़ें Kanpur Encounter के अहम खुलासे

उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) की कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं. कानपुर हत्याकांड की जांच में तीन गाड़ियां जो विजयनगर चौराहे पर लावारिस खड़ी पाई गयी थीं बेहद अहम हैं. सूत्रों की माने तो इन गाड़ियों में ‘वरना’ कानपुर के ही कपिल सिंह के नाम है, जबकि फॉर्च्यूनर कानपुर के रेस्टोरेंट संचालक राहुल सिंह के नाम है. वहीं बरामद ऑडी गाड़ी बीजेपी के युवा मोर्चा के मंत्री प्रमोद विश्वकर्मा के पत्नी के नाम है.  सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे की पत्नी इन्ही गाड़ियों से फरार हुई थी.ये गाड़ियां अलग-अलग लोगों के नाम जरूर हैं लेकिन इसे विकास दुबे के सहयोगी जय बाजपेई ने इनके नाम से फाइनेंस कराई थी. जय बाजपेई न सिर्फ विकास दुबे बल्कि कई और रसूखदार लोगों के पैसे को इन्वेस्टमेंट में लगवाता था. सूत्रों के मुताबिक प्रमोद विश्वकर्मा से अभी तक पूछताछ नहीं की गयी है जबकि इन तीनों गाड़ियों की जांच से कुछ और अहम तथ्य सामने आ सकते हैं.

बता दें कानपुर हत्याकांड मामले में फरीदाबाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक विकास दुबे का खास साथी बताया जा रहा है, जबकि दो अन्य संदिग्ध हैं. गिरफ्तार किए गए एक शख्स का नाम कार्तिकेय उर्फ प्रभात और दूसरे का नाम अंकुर है. इन लोगों से यूपी पुलिस के शहीद पुलिस कर्मचारियों की दो पिस्तौल बरामद हुई है. बदमाशों के कब्जे से चार पिस्टल और 50 कारतूस भी बरामद की गई है. सूत्रों के मुताबिक, अंकुर ने विकास दुबे को छिपाने में मदद की थी.